देवरनिया पुलिस ने सेमीखेड़ा मार्ग से दबोचा, न्यायालय के समक्ष किया पेश
बरेली@bareillylive:बरेली। देवरनिया कोतवाली पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुसने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, बीती 19 सितंबर को ग्राम गिरधरपुर निवासी मोहम्मद शुमाईल ने कोतवाली देवरनिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग एक राय होकर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वादी और उसके पिता के साथ लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से मारपीट की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
अभियान के तहत पुलिस ने की गिरफ्तारी
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में देवरनिया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुकदमे में वांछित सगीर अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी ग्राम गिरधरपुर को 7 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे ग्राम सेमीखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) विपिन तोमर, कांस्टेबल बिट्टू सिंह और रिजर्व कांस्टेबल दिव्यांशु शामिल रहे।





Leave a Reply