The Voice of Bareilly since 2010

सांसद श्रुति गंगवार के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, संजीव अग्रवाल ने किया अभिनंदन

bareillylive@सांसद श्रुति गंगवार के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, संजीव अग्रवाल ने किया अभिनंदन

ट्रांसपोर्ट नगर में ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत, राज्यसभा में जनहित के मुद्दे उठाने की जताई उम्मीद

बरेली@bareillylive:बरेली। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में पहली बार बरेली आगमन पर सांसद श्रुति गंगवार का सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक संजीव अग्रवाल ने सांसद श्रुति गंगवार को गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साहपूर्ण नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर उनके प्रति सम्मान और खुशी का इजहार किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को उत्सव जैसा माहौल प्रदान किया।

इस अवसर पर कैंट विधायक एवं भाजपा सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि श्रुति गंगवार का राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होना गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रुति गंगवार उच्च सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रखरता के साथ उठाएंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को उचित मंच तक पहुंचाना है। उम्मीद है कि श्रुति गंगवार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता देंगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में भाजपा संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकजुटता भी देखने को मिली। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर सांसद का अभिनंदन किया और उनके साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस मौके पर अमरीश कठेरिया, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दीपक अग्रवाल, श्याम सिंह चौहान, सुधीर भटनागर डब्बल, हरीशंकर पार्षद, संजीव रस्तोगी मुक्की, नीरज कुमार पार्षद, चित्रा मिश्रा पार्षद, राहुल रस्तोगी, धर्मेंद्र सक्सेना, राजेश मिश्रा राजू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!