The Voice of Bareilly since 2010

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया पुस्तक का विमोचन

bareillylive@कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर आधारित पुस्तक में लोकतांत्रिक सुधारों और संवैधानिक चुनौतियों पर चर्चा

बरेली@bareillylive:बरेली। स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल के सभागार में रविवार को आयोजित समारोह में कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल और उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने प्रसिद्ध लेखिका लक्षलता प्रजापति और सह-लेखक सौम्य यादव की पुस्तक ‘वन नेशन वन इलेक्शन: डेमोक्रेटिक रिफॉर्म एंड कॉन्स्टिट्यूशनल चैलेंजेज’ का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

पुस्तक विमोचन के बाद लेखन, शोध और प्रकाशन कार्य में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति स्वरूप पुस्तक की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पुस्तक लेखन से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने युवा सहयोगियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुस्तक के लेखन एवं प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं

समारोह में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, केंद्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य एवं सलाहकार मनोज थापलियाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. गुरुदेव, शिशुपाल कठेरिया, अमरीश कठेरिया, अरुण कश्यप, जितेंद्र रस्तोगी, डॉ. केके प्रजापति, रोहित राकेश और योगेश बंटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुस्तक के माध्यम से लोकतांत्रिक सुधारों और संवैधानिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने के प्रयास की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!