साहूकारा फाटक से धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
बरेली@bareillylive:बरेली। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति की ओर से मंगलवार को साहूकारा फाटक से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरा वातावरण महाराजा अग्रसेन के जयकारों और भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं अग्रवाल सेवा समिति के संरक्षक संजीव अग्रवाल ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के साथ महाराजा अग्रसेन का पूजन-अर्चन और आरती करके किया। शोभायात्रा में सबसे आगे 18 घोड़ों पर सवार राजकुमार अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए चल रहे थे। इसके पीछे भगवान गणेश, मां काली, राम दरबार, भगवान शंकर, भगवान जगन्नाथ, हनुमान जी और शनिदेव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं।

झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन
महाराजा अग्रसेन के रथ पर चार भामाशाह के रूप में अनिल अग्रवाल (फन सिटी वाले), डॉ. अमित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल और इंजीनियर आनंद अग्रवाल विराजमान रहे। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। चंदौसी के नगाड़ा बैंड और शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के घोष की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे।
शोभायात्रा के आनंद आश्रम पहुंचने पर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। आनंद आश्रम समिति के प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल और अनिल अग्रवाल ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

15 अक्टूबर को होगा जयंती समारोह
समिति के मीडिया प्रभारी रिशुल अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्टूबर को आईएमए हॉल में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
शोभायात्रा के संयोजक संजीव अग्रवाल, प्रियंक अग्रवाल, प्रांजल गर्ग, उमेश अग्रवाल और सुमित गोयल ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीलीभीत नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री राजीव बूबना, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुमित गोयल, नूपुर गोयल, राज अग्रवाल, संजीव अवतार अग्रवाल, रमेश चंद्र एडवोकेट, शरद गर्ग, अशोक गोयल, शशि भूषण अग्रवाल, अजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मुकेश कुमार, नीरव अग्रवाल, रिशु अग्रवाल, शिरीष गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल लाल, संदीप अग्रवाल, प्रांजल गर्ग और अतुल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।






Leave a Reply