बरेली@bareillylive:बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो सेवा गाथा : अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को मढ़ीनाथ मंडल के सुभाषनगर स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर और बाबा मढ़ीनाथ मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, जनसेवा के संकल्प और केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और निस्वार्थ जनसेवा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने अपना प्रत्येक क्षण देश के गरीबों, शोषितों, वंचितों और युवाओं के उत्थान के लिए समर्पित किया है।
नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा और जिम्मेदारी का संदेश

संस्कृति विभाग में पंजीकृत हरदोई की कलाकार लक्ष्मी देवी के दल ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के संघर्षों और जनसेवा से जुड़े प्रसंगों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करते हुए सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना को सामने रखा। नाटक के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
प्रस्तुति में समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्वों को भी रेखांकित किया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि सेवा भावना, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के जरिए सामाजिक बदलाव को गति दी जा सकती है।
कलाकारों को पटका पहनाकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर विधायक संजीव अग्रवाल ने नुक्कड़ नाटक दल के कलाकारों लक्ष्मी, मनमोहन सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, सिद्धार्थ, भूपेंद्र कुमार, दुली चंद, सत्यपाल, श्यामू, सुजीत और मुस्कान को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान पार्षद शालिनी वर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष वर्मा, पार्षद सौरभ कुमार, बृजेश पाल, हरीश बाबू वाल्मीकि, महानगर महामंत्री विष्णु शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, निवर्तमान उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. सीपीएस चौहान, मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर, मंडल महामंत्री रवि अरोड़ा, मंडल मंत्री अमित पाल, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, पार्षद संजीव रस्तोगी मुक्की, विशाल, आशीष शर्मा, अमित भारद्वाज और विशन शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply