देहरादून। दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा शुक्रवार (16-08-2026) को सीनेट हॉल में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: फ्यूचर ट्रेंड्स, इनोवेशन एंड करियर अपॉर्चुनिटीज” विषय पर विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में इंडियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (IAIRO) के संस्थापक निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) अमित सेठ मुख्य वक्ता रहे।
कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों के साथ डीन डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. महीप, डॉ. अनुज, श्री आशुतोष, श्री ईशान, श्री निशांत, श्रीमती यशवी, श्री जगदीश गोस्वामी, श्री दिव्यांशु और सुश्री अर्चना मौजूद रहे। स्वागत भाषण यशवर्धन डोभाल ने दिया।
प्रो. सेठ ने कहा कि विद्यार्थियों को यह सिद्ध करना होगा कि मनुष्य ऐसा क्या कर सकता है जो मशीनें नहीं कर सकतीं। उन्होंने “स्मॉल एआई” और “बिग एआई” का अंतर समझाया, भारत को “प्रोडक्ट नेशन” बनाने के चार लक्ष्य बताए और आईआईटी गांधीनगर, आईआईएम अहमदाबाद व आईबीएम के साथ सहयोग का उल्लेख किया।
भारत में स्वदेशी और आत्मनिर्भर कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमताओं के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रो. सेठ ने कहा, “If India is to own its AI, the institution to build it has to start now.”
प्रश्नोत्तर सत्र में रमन सैनी, आयुष, जलज, आमना, प्रत्युष और मौली ने प्रश्न पूछे। प्रो. सेठ ने मजबूत बुनियाद, निरंतर सीखने, हैकाथॉन, हर सेमेस्टर ब्रेक में इंटर्नशिप और शोध-प्रकाशन की सलाह दी।
डीन डॉ. नरेंद्र कुमार ने प्रो. सेठ को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का आयोजन छात्र आयोजन समिति के जलज कोटनाला, सार्थक भट्ट, यशवर्धन डोभाल, पार्थ अजमेरा, आशु जोशी, लक्ष्य श्रीवास्तव, कृष्ण पंवार, अर्नव और अक्षत के सहयोग से हुआ।






Leave a Reply