The Voice of Bareilly since 2010

मौलाना कलबे जव्वाद की अपील, पूरे देश में स्थगित की जाए जुमे की नमाज

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना कलबे जव्वाद नकवी ने भारत के सभी इमामों से जुमे की नमाज दो सप्ताह के लिए स्थगित करने की अपील की है। इसके साथ ही मौलाना कलबे जव्वाद नकवी की ओर से मजलिस ए ओलमा ए हिंद ने ऐलान किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को देखते हुए 20 और 27 मार्च 2020 को लखनऊ की आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होगी।

बयान में कहा गया है कि पूरी दुनिया की तरह हमारा देश भारत भी इस वायरस की ज़द में है। डॉक्टरों ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से मना किया है और इस वायरस  से बचने के लिए निर्देश जारी किए हैं जिन पर अमल करना हमारा फर्ज है। मौलाना कलबे जव्वाद ने कहा है कि हमारे मराजाए किराम ने भी इस संबंध में सावधानी बरतने के लिए कहा है और डॉक्टरों के निर्देश पर अमल करने की हिदायत दी है। इसलिए हम पूरे देश में मौजूद इमामों से दो सप्ताह की नमाज स्थगित करने की अपील करते हैं।

error: Content is protected !!