The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस: देश के 21 राज्यों में 297 मरीज, जानिये कहां कितने पॉजिटिव केस

नई दिल्ली। चीन से शुरू होकर दुनियाभर में लाखों लोगों को संक्रमित कर चुका कोरोना वायरस का संरमण भारत में भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में अब तक 297 मामले सामने आए हैं। इसमें से 39 विदेशी हैं। 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है। अभी भी मलेशिया और रोम में कई लोगो फंसे हुए हैं। इस बीच पूरे देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए माहौल बनने लगा है।

हेल्पलाइन नंबर
कोरोना वायरस से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए भारत सरकरा ने हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ

कोरोना वायरस पॉजिटिव की राज्यवार संख्या

  संख्या राज्य पॉजेटिव केस (भारतीय) पॉजेटिव केस (विदेशी) डिस्चार्ज मौत
त 1. दिल्ली 25 1 2   1
2. हरियाणा 4 14
3. केरल 33 7 3
4. राजस्थान 21 2 3
5. तेलंगाना 8 11 1
6. उत्तर प्रदेश 27 1 9
7. लद्दाख 13
8. तमिलनाडु 3 1
9. जम्मू-कश्मीर 4
10. पंजाब 6 1
11. कर्नाटक 16 1 1
12. महाराष्ट्र 63 3 1
13. आंध्र प्रदेश 3
14. उत्तराखंड 3
15. ओडिशा 2
16. प. बंगाल 2
17. छत्तीसगढ़ 1
18. गुजरात 13
19. पुड्डुचेरी 1
20. चंडीगढ़ 5
21. मध्य प्रदेश 4
22. हिमाचल प्रदेश 2
258 39 23 4
error: Content is protected !!