The Voice of Bareilly since 2010

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 25 फरवरी को आएगी SPG

modi security2बरेली, 23फरवरी। उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली में किसान रैली करेंगे। जिसकी तैयारिया जोरो शेारो से चल रही है। जिसमें मोदी की सुरक्षा पर प्राथमिकता से जोर दिया जा रहा है।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली में पीएम की सुरक्षा के लिए 25 फरवरी को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) बरेली पहुंचकर सुरक्षा का खाका तैयार करेगी। इसके लिए सोमवार रात एसएसपी आरके भारद्वाज ने कैंप ऑफिस पर अफसरों की मीटिंग ली। पीएम के दौरे को लेकर प्रमुख सचिव व डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग भी मंगलवार दोपहर को होगी। इसमें आइजी, डीआइजी, एसएसपी, कमिश्नर, डीएम आदि मौजूद रहेंगे। मंगलवार सुबह तैयारियों का जायजा लेने के लिए आइजी, डीआइजी और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंचेंगे। फोर्स का आंकड़ा भी लगभग तय कर लिया गया है, लेकिन अधिकारियों नें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 ajmera BL 2016-17तैनात होगा इतना अमला
एसपी-10
एएसपी-18
सीओ-39
सीओ एलआइयू-03
सीएफओ-02
एसएचओ-एसओ-61
एफएसओ-02
एसआइ, एचसीपी-853
कांस्टेबल-1240
महिला एसआइ-33
महिला कांस्टेबल-160
टीआइ-05
टीएसआइ-25
ट्रैफिक कांस्टेबल-100
पीएसी-9 कंपनी
error: Content is protected !!