DB UPstage में रेनू मंगतानी को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, टॉप 200 क्रिएटर्स में बनाई जगह

bareillylive@DB UPstage में रेनू मंगतानी को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान टॉप 200 क्रिएटर्स में बनाई जगह

@bareillylive: बरेली की लेखिका, यूथ इन्फ्लुएंसर एवं सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में सक्रिय रेनू मंगतानी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक और उपलब्धि दर्ज की है। लखनऊ स्थित द सेंट्रम होटल में 28 अक्टूबर को आयोजित दैनिक भास्कर के प्रतिष्ठित आयोजन DB UPstage – India’s Biggest Creators Meet & Awards में उन्होंने देश के टॉप 200 क्रिएटर्स में अपनी जगह बनाकर बरेली का गौरव बढ़ाया।

रेनू मंगतानी के लिए यह उपलब्धि उनके बहुआयामी सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पहले वह सेलिब्रिटी क्वीन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त लेखिका, यूथ इन्फ्लुएंसर तथा महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित यूथ आइकन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, वह विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में उत्तर प्रदेश की वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। अब दैनिक भास्कर के इस राष्ट्रीय मंच पर टॉप 200 क्रिएटर्स में स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक नया अध्याय जोड़ा है।

कार्यक्रम की शुरुआत से ही आयोजन का उत्साह और भव्यता आकर्षण का केंद्र रहे। द सेंट्रम होटल में रेनू मंगतानी का भव्य स्वागत, प्रतिभागियों के नाम से सुसज्जित टेबल और विशेष नेम कटआउट जैसी व्यवस्थाएं आयोजन को यादगार बना रही थीं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता, सांसद एवं फिल्म निर्माता रवि किशन की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों, अनुभवों और सफलता के सफर को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। उनके प्रेरणादायक संबोधन ने उपस्थित क्रिएटर्स को खासा प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान उनके लोकप्रिय डांस स्टेप और प्रतिभागियों के साथ संवाद ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इसके साथ ही प्रसिद्ध गीतकार, कवि एवं पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर से भी रेनू मंगतानी को संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में दोनों प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ हुई मुलाकात उनके लिए बेहद खास रही।

कार्यक्रम का एक यादगार क्षण तब आया जब रेनू मंगतानी को अभिनेता रवि किशन से व्यक्तिगत रूप से मिलने और अपनी संकलित पुस्तकें भेंट करने का अवसर मिला। उन्होंने अपने पति एवं सह-लेखक अभिषेक चित्रांश के साथ तैयार की गई पुस्तकें ‘A Family Puzzle: United or Divided – Roots to Wings For Passing Bonds Across Generations’ और ‘Mobile Addiction: 21 Simple Techniques’ उन्हें भेंट कीं। रवि किशन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ‘All the Best’ कहा।

वर्ष 2023 में महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल द्वारा यूथ आइकॉन के रूप में सम्मानित होने के बाद रेनू मंगतानी ने आज की इस मुलाकात को बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि वह आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूथ आईकॉन के रूप में सम्मानित, लोकप्रिय अभिनेता एवं सांसद रवि किशन से मिलना उनके लिए शब्दों से परे अनुभव था, जब एक यूथ आइकॉन ने दूसरे यूथ आइकॉन से शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मनोज मुंतशिर से मुलाकात भी उनके लिए उतनी ही विशेष रही। वर्ष 2020 में लेखन की यात्रा शुरू करने वाली रेनू ने अपनी पुस्तकें ‘A Family Puzzle : United or Divided – Roots to Wings For Passing Bonds Across Generations’ और ‘Mobile Addiction : 21 Simple Techniques’ उन्हें भेंट कीं। मनोज मुंतशिर ने उनकी पुस्तकों को सहर्ष स्वीकार किया और इस भेंट पर प्रसन्नता व्यक्त की।

रेनू मंगतानी ने वर्ष 2020 में लेखन की शुरुआत की थी। आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त लेखिका, एंथोलॉजिस्ट, कवयित्री, कंटेंट क्रिएटर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। वह अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में विजेता भी रह चुकी हैं। अपनी लेखन एवं सामाजिक पहल के माध्यम से वह 500 से अधिक लेखकों को मंच प्रदान करने वाले परिवार का हिस्सा हैं और युवाओं तथा समाज के बीच सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोशल इम्पैक्ट एंड कम्युनिटी श्रेणी के अंतर्गत उनका इंटरव्यू भी लिया गया, जिसमें उनके लेखन, सामाजिक कार्यों, सामुदायिक योगदान और उनके प्रभाव से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। दैनिक भास्कर के पत्रकारों के साथ यह संवाद उनके लिए अपने कार्यों और विचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

रेनू मंगतानी ने इस आयोजन के लिए दैनिक भास्कर की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन के उन यादगार दिनों में शामिल हो गया है, जिन्हें वह हमेशा संजोकर रखेंगी। रवि किशन और मनोज मुंतशिर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात, अपनी पुस्तकों को उन्हें भेंट करने का अवसर और देश के टॉप 200 क्रिएटर्स में स्थान प्राप्त करना उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके लेखन, सामाजिक सरोकारों और निरंतर प्रयासों को मिली एक नई राष्ट्रीय पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!