भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जयकारों से गूंजा बरेली, कायस्थ चेतना मंच की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

bareillylive@भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जयकारों से गूंजा बरेली

वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने पैदल चलकर की सहभागिता, सांसद श्रुति गंगवार और मेयर डा. उमेश गौतम समेत कई प्रमुख हस्तियां हुईं शामिल

बरेली@bareillylive:बरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जयकारों से रविवार को नाथ नगरी बरेली गूंज उठी। कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कायस्थ समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ ने समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पूरी यात्रा में पैदल चलकर सहभागिता की।

पूजन-अर्चन के साथ हुआ शोभायात्रा का शुभारंभ

शाम को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डा. पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया।

इस दौरान महाकाल बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समाज की महिलाओं ने डांडिया और गरबा प्रस्तुत कर आयोजन में सांस्कृतिक रंग भरे। शोभायात्रा आगे बढ़ी तो शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया।

रास्ते भर हुआ भव्य स्वागत, कई हस्तियों ने की सहभागिता

शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, किसान नेता डा. रवि नागर, संघ परिवार से अनुराग अग्रवाल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह और डा. विनोद पागरानी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आरजेवाईएस की प्रियंका कपूर और सौरभ शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। बसंत टॉकीज के निकट सुरेंद्र पटवा, पंकज साहनी, धर्मेश सोना एवं उनके परिवार ने स्वागत किया। चौराहे पर अमन कमेटी के नदीम शम्सी और अजंता स्वीट्स की ओर से स्वागत किया गया। इसके अलावा डा. अरुण कुमार के कार्यालय, विश्व हिंदू परिषद के आशु अग्रवाल और संजय, भारत सेवा ट्रस्ट पर डा. भक्ति सिंह, रमेश जैन, राजकुमार शर्मा और शाबेज आदि ने यात्रा का अभिनंदन किया। चित्रांश महासभा की ओर से राकेश सक्सेना और उनकी टीम ने स्वागत किया।

मेयर उमेश गौतम और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी हुए शामिल

शोभायात्रा में मेयर डा. उमेश गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी शामिल हुए। मेयर डा. उमेश गौतम ने सफल एवं भावपूर्ण आयोजन के लिए कायस्थ समाज को बधाई दी। चित्रगुप्त चौक पर अंशु आरव और उनकी टीम ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद शोभायात्रा गुद्दड़ बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार और मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा भी उपस्थित रहे।

‘मैं इसी मोहल्ले की बेटी हूं, यहां का हर घर मेरा अपना’

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने भावुक अंदाज में कहा कि वह इन्हीं मोहल्लों और गलियों में पली-बढ़ी हैं। यहां का हर घर उनका अपना घर है। उन्होंने कहा, “मैं यहां की बेटी हूं और हमेशा आप सभी के साथ हूं।”

मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर डा. शिवकुमार द्वारा बनवाया जा रहा है। मंदिर निर्माण और समाज की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि इस बार शोभायात्रा का आयोजन बेहद सफल रहा। शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि जनसेवा के कार्यों के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

गौरवशाली परंपरा और सामाजिक चेतना का प्रतीक है शोभायात्रा

कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डा. पवन सक्सेना ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी सृष्टि के न्यायाधिपति और अधिष्ठाता हैं। उनके दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। यह शोभायात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।

मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साल-दर-साल समाज में चेतना का प्रसार हो रहा है और लोग स्वयं आगे आकर अपनी परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अमित बिंदु और प्रवेश वर्मा ने किया।

समाज की बड़ी संख्या में जुटीं प्रमुख हस्तियां

आयोजन में सीए राजन विद्यार्थी, डा. विकास वर्मा, अनीता मुकेश, सभासद सतीश कातिब, कपिल कांत, शालिनी जौहरी, सौरभ सक्सेना, राहुल सक्सेना, संजीव सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, नूतन शर्मा, प्रतिभा जौहरी, पंकज जौहरी पंछी, सुधांशु सक्सेना, संजय सक्सेना संजू, वीके सक्सेना, प्रदीप मधवार, अनुराग भूषण, ईशान इशु, राकेश सक्सेना, अंकुर सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना, मनोज सक्सेना, मुकेश सक्सेना, चमन सक्सेना, स्वाति सक्सेना, डा. पूजा सक्सेना, अनुराधा अनु, शिव कुमार बरतरिया, सचिन श्याम भारतीय, संभव शील, निर्भय सक्सेना, दीक्षा सक्सेना, अविनाश सक्सेना, विजय सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, अभिनव सक्सेना, दीपक जौहरी, अतुल सक्सेना, राजन श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीबीगंज की टीम, अखिलेश सक्सेना, ललिता सक्सेना, प्रीति सक्सेना, पीलीभीत से अवनीश सक्सेना, महेश नारायण सक्सेना, शेखर सक्सेना, सुभाष सक्सेना व उनकी टीम तथा बदायूं से विजय नारायण और शलभ सक्सेना समेत आसपास के जिलों से भी समाज के लोगों ने पहुंचकर सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!