@bareillylive: श्री रामदास मैमोरियल एजुकेशनल एंड वैलफेयर सोसाइटी के थ्री डॉट्स स्कूल में 19 नवम्बर 2026, गुरुवार को वार्षिकोत्सव ‘नवरंग भारत—भारत के विभिन्न रंग’ बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस बार का उत्सव स्कूल की सीनियर परधौली शाखा में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने संस्कृति, नृत्य, नाट्य, योग और सामाजिक जागरूकता को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं प्रथम पूज्य गणेश जी की वंदना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना में छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। संचालन कविता अग्रवाल और आयुषी सक्सेना ने संभाला।
‘नवरंग भारत’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता और नवाचार को दर्शाया गया। कक्षा एनसी और एलकेजी के नन्हें बच्चों ने ‘करंट लगा’ पर पंजाबी नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया। यूकेजी के बच्चों ने ‘सितारे जमीन पर’ प्रस्तुत किया, जबकि परधौली शाखा के किंडरगार्टन के बच्चों ने ‘फैमिली—द बॉन्ड ऑफ लव’ पर आकर्षक नृत्य किया।
छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य में रंग-बिरंगे परिधानों और चंचल अंदाज के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘रिदम ऑफ योगा’ प्रस्तुति में बच्चों ने योग के महत्व और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों ने ‘मिट्टी की चिट्टी’ पर नृत्य किया, तो कक्षा 5 से 8 की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य से सभी को प्रभावित किया।
विभिन्न हाउसों ने सार्थक प्रस्तुतियाँ दीं। सुभाष हाउस ने ‘युगांतर’ के माध्यम से लगातार प्रयास और संघर्ष का संदेश दिया। गांधी हाउस ने ‘द लॉन्ग वॉक ऑफ जस्टिस’ में सफलता के लिए आवश्यक संघर्ष को दर्शाया। कलाम हाउस ने ‘नीलास्त्र’ में शिव तांडव प्रस्तुत किया, जबकि टैगोर हाउस ने ‘ग्रीन सिग्नल’ के माध्यम से सपनों को साकार करने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
परधौली शाखा के सीनियर विद्यार्थियों ने ‘नवरंग भारत’ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें तकनीक के संतुलित उपयोग, क्यूआर कोड तथा ओटीपी जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और परिवार को समय देने का संदेश दिया गया। नाटक के अंत में बच्चों ने इंटरनेट का सीमित उपयोग करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत पटेल, एनएसएसओ बरेली के निदेशक अश्विन कन्नौजिया, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित तथा सचिव अधिवक्ता दीपक पांडे उपस्थित रहे। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप के चेयरमैन अनुपम कपूर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और स्कूल निदेशक सौरभ मेहरोत्रा को निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल चेयरमैन अनिल कुमार मेहरोत्रा, ट्रस्टी गणेश मेहरोत्रा, लक्ष्मण मेहरोत्रा, सुरेश चंद्र वर्मा, शंकर मेहरोत्रा, राम मेहरोत्रा, सुरेंद्र नाथ, अतुल कपूर एवं सीए गगन मेहरोत्रा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ सहपाठ्य गतिविधि में क्रिशिव सक्सेना और दक्ष पाठक, सर्वाधिक अनुशासित छात्रों में सकीना फातिमा और आराध्या कश्यप, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में देव शंखधार और मारिशा शर्मा को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
रचनात्मक विद्यार्थी पुरस्कार आदित्य गुप्ता को मिला।
शिक्षकों में दिव्या भाटिया, समता अग्रवाल, दीपना जौहरी, वैष्णवी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल, अंकित सक्सेना, सम्यक राज जैन, शुचि गुप्ता, पर्वदीप सक्सेना और प्रतिभा शर्मा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वैशाली सक्सेना, नीरजा आर्या, वैष्णवी सक्सेना, प्रतीक माहेश्वरी और कनिका अग्रवाल को सर्टिफिकेट दिए गए।
कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षकों, सहायक स्टाफ और प्रबंधन का सहयोग रहा। स्कूल निदेशक सौरभ मेहरोत्रा और प्रधानाचार्या श्रीमती निहारिका मेहरोत्रा ने बच्चों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। सभी अतिथियों ने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ‘नवरंग भारत’ कार्यक्रम की सराहना की।






Leave a Reply