@bareillylive : बरेली के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति की वार्षिक चुनाव सभा मंदिर स्थित सभागार में संपन्न हुई। आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं सर्वसम्मति के साथ वर्ष 2026-27 के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर की प्रतिष्ठा के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया पूर्ण सौहार्द के वातावरण में हुई। इसमें सुभाष मेहरा को अध्यक्ष, प्रताप चंद्र सेठ को मंत्री तथा हरिओम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मंदिर के प्रचार-प्रसार के लिए संजीव औतार अग्रवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नई कार्यकारिणी
मंदिर की कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, अरूण गुप्ता, अनुपम कपूर, नितीश टंडन एवं मानस पंत सम्मिलित रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया में प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल, प्रेमशंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विनय कृष्ण अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल एवं नवीन ने सहयोग किया।
श्रीरामालय का सौंदर्यीकरण
समिति ने भक्तों की आस्था को सर्वोपरि रखते हुए मंदिर स्थित श्रीरामालय के अति भव्य सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया है। समिति का कहना है कि इस कार्य से मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा और बढ़ेगी।
11 अरब श्रीराम नाम का दर्शन
मंदिर के सत्संग भवन में तीर्थराज पुष्कर से श्रीराम नाम से लिखी 11 अरब पवित्र पुस्तकें मंगाई गई हैं। यह विशेष आयोजन कमलेंद्र माहेश्वरी के निर्देशन तथा मंदिर सेवा समिति के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
श्रद्धालु 24 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से सायं 7:30 बजे तक इन पवित्र पुस्तकों के दर्शन कर सकेंगे तथा परिक्रमा कर पुण्य की कामना कर सकेंगे।
मंदिर के मंत्री प्रताप चंद्र सेठ एवं मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बरेली के सभी सनातनी भक्तों से इस पावन एवं पुनीत अवसर में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ एवं दिव्य संयोग है, जिसका लाभ सभी रामभक्तों को उठाना चाहिए।




Leave a Reply