The Voice of Bareilly since 2010

रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने ही बच्चों से कराई बॉडी पेंटिंग, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। वर्ष 2018 में केरल के सबरीमला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास करने के चलते मीडिया की सुर्खियों में रह चुकी विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा अब फिर चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार मामला बेहद संगीन है। दरअसल, रेहाना ने अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग करवाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेहाना फातिमा पर यह एफआईआर बुधवार को दर्जी की गई है। पुलिस ने बताया कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता एवी अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर पतनमतिट्ठा जिले की तिरुवाला थाना पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, बाल अधिकार संरक्षण मुद्दे पर केरल के राज्य आयुक्त ने बुधवार को पतनमतिट्ठा जिले के पुलिस प्रमुख से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

रेहान फातिमा ने” ‘बॉडी एंड पॉलिटिक्स” (शरीर और राजनीति) शीर्षक से यह वीडियों पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रेहाना टॉपलेस होकर लेटी हैं और उनके बच्चे शरीर पर पेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करते हुए लिखा कि आंख में संक्रमण की वजह से वह आराम कर रही थीं और इस दौरान उनके बच्चों ने शरीर पर पेंटिंग की।

गौरतलब है कि रेहान ने पहले भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली थीं और इसकी वजह से उन्हें 18 दिनों की जेल काटनी पड़ी थी।

रेहाना  फातिमा हिंदुओं के निसाने पर होने के साथ ही मुस्लिम धर्म के लोगों का विरोध भी झेल रही हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार  केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने “लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने” को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था। फातिमा केवल इसी तथाकथित विवाद से नहीं जुड़ी हैं बल्कि उनका नाम और भी कई विवादों में सामने आ चुका है।

error: Content is protected !!