The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना हारेगा, इंसान जीतेगा : 15 अगस्त को मिल सकती है वायरस के खिलाफ जंग के बीच सबसे बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ मानवता की जंग के बीच जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है, संभवतः 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर। और यह खबर हो सकती है कोरोना वायरस से आजादी की शुरुआत की। दरअसल भारत में तैयार की जा रही कोविड-19 की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को 15 अगस्त पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वैक्सीन को बना रही कंपनी भारत बायोटेक इसको लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस दौरान क्लीनिकल ट्रायल को पूरा का करने का निर्देश दिया गया है।

आईसीएमआर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, “आने वाली 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है।” इस तरह सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI)  की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है।

एम्स समेत देश के 13 अस्पतालों को इस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने को कहा गया है, ताकि तय दिन इस टीके को लॉन्च किया जा सके।

भारत बायोटेक वहीं कंपनी है जिसने पोलियो, रोटावायरस, रेबीज, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।

error: Content is protected !!