नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए।
इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अलावा परगट सिंह भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस परिवार में स्वागत करती है’।
Navjot Singh Sidhu joins Congress. He met Congress Vice president Rahul Gandhi a short while ago. pic.twitter.com/c1tRfUf5jq
— ANI (@ANI) January 15, 2017
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही कह दिया था कि सिद्धू कांग्रेस में हैं और चुनाव भी लड़ेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी कर ली गई। माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है।
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं काफी ज्यादा थी। गौरतलब है कि पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका न मिलने से नाराज होकर सिद्धू ने बीजेपी छोड़ दी थी। चर्चा थी कि वह आम आदमी पार्टी में जाने वाले हैं, लेकिन वहां भी संभवत: बड़ी भूमिका न मिलने के चलते उनकी बात बन नहीं पाई।
Chalo shukar hai, koi gal nahi: Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal on Navjot Singh Sidhu joining Congress pic.twitter.com/NXLZIP6Yi5
— ANI (@ANI) January 15, 2017
इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ा। रविवार को आखिरकार वह कांग्रेस में शामिल हो ही गए। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि सिद्धू दंपती में से किसी एक को ही चुनाव में टिकट दिया जाएगा और सिद्धू इसके लिए राजी भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें उनकी अमृतसर सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है, जहां से वह लोकसभा सांसद भी रहे चुके हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में बीजेपी नेता अरुण जेटली के लिए यह सीट छोड़ दी थी।