The Voice of Bareilly since 2010

“आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज” लॉन्च, आपके पास है 20 लाख रुपये जीतने का मौका

नई दिल्ली। (“Self-reliant India Innovation Challenge” launched) “आत्मनिर्भर भारत” अभियान और “डिजिटल इंडिया” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज” लॉन्च किया। इस चैलेंज में प्रतिभागियों को 20 लाख रुपये तक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए स्वयं इस चैलेंज की जानकारी शेयर की है। इस चैलेंज को कई कैटेगरीज में बांटा गया हैं जिनमें फोटो एडिटिंग से लेकर गेमिंग ऐप्स तक के चैलेंज शामिल हैं। 

इस चैलेंज को नीति आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत लॉन्च किया है। आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज” में लोगों को मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग ऐप बनाने होंगे। चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम प्राप्त किया जा सकता है। इस ऐप को “मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड” नाम का मंत्र दिया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को “मेक इन इंडिया” ऐप्स बनाने के लिए प्रेरित करना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ​ट्वीट के जरिए कहा “यह चुनौती आपके लिए है। यदि आपके पास इस तरह के प्रोडक्ट हैं या फिर आपको लगता है कि आपके पास ऐसे प्रोडक्ट को बनाने के लिए एक दृष्टि और विशेषज्ञता है तो मैं तकनीकी समुदाय के अपने सभी दोस्तों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।” प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है- अगर आप भी “आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज” में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको innovate.mygov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई 2020 है। इसके बाद आवेदन की स्क्रीनिंग की जाएगी और यह प्रक्रिया 20 से 24 जुलाई तक चलेगी। फिर जूरी द्वारा 27 जुलाई से 3 अगस्त तक मूल्यांकन किया जाएगा। 

 

error: Content is protected !!