The Voice of Bareilly since 2010

खाना छोड़ने से बढ़ने लगेगा  मोटापा

motapaajmera BAMCन्यूयार्क। अगर आप अपने शरीर को सुडौल या छरहरा बनाने की कोशिश में डायटिंग पर हैं और शरीर के लिए कड़े आहार नियम का पालन कर रहे हैं, तो खाना-पीना छोड़ने से पहले जरा एक बार और विचार जरूर कर ले। दरअसल, शोधकर्ताओं ने पाया है कि खाना छोड़ने से आखिरकार पेट का वजन बढ़ता है।

अमेरिका की ओहियो स्टेट विश्वविद्यालय में मानव आहार की प्राध्यापक मार्था बेलुरी का मानना है कि यह इस धारणा का समर्थन कर सकता है कि पूरे दिन में कम-कम खाना वजन कम करने में मददगार हो सकता है। हालांकि यह बात बहुत से लोगों को व्यावहारिक नहीं लगेगी।

slim tlimलेकिन बेलुरी की माने तो नियमित तौर पर कैलोरी बचाने के लिए आप भोजन नहीं छोड़ना चाहेंगे, क्योंकि यह आपके शरीर को इंसुलिन और ग्लूकोज के बड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार करता है और इससे वजन घटने की जगहए वसा एकत्र हो सकती है।

चूहों पर शोध से तथ्य आए सामने-

इस बात पुष्टी चूहों पर हुई एक शोध से की गई है जो ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रीशिनल बायोकेमिस्ट्री‘ के ऑनलाइन संस्करण पर प्रकाशित हुई है। इसमें चूहों को एक पहर के खाने में पूरा खाना खाने को दिया गया और बाकी दिन भूखा रहने दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि इससे चूहों के यकृत में इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधी प्रतिक्रिया पैदा हुई। असल में, लीवर जब इंसुलिन संकेतों की प्रतिक्रिया नहीं देता, जिससे ग्लूकोज निर्माण बंद हो जाता है। ऐसे में रक्त में मौजूद अतिरिक्त शर्कराए वसा के रूप में एकत्र होने लगती है।

 

error: Content is protected !!