The Voice of Bareilly since 2010

BSNL ने 49 रुपये में पेश किया अनलिमिटेड कॉल का प्‍लान

bsnlनई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने अनलिमिटेड कॉल के लिए एक नया प्‍लान पेश किया है। जानकारी के अनुसार, बीएसएनएल ने लैंडलाइन से रविवार और रात्रि अवधि में की जाने वाली असीमित कॉलों का मासिक किराया 99 रुपये से घटाकर 49 रुपये कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैंडलाइन सेवा की ओर नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह ‘एक्सपीरियंस लैंडलाइन 49’ प्लान पेश किया है।

बता दें कि इससे पहले बीएसएनएल ने अपनी 3-जी मोबाइल इंटरनेट दर में शुक्रवार को लगभग तीन चौथाई कटौती करने की घोषणा की थी। इस कटौती से कंपनी के 36 रुपये तक की कम कीमत में एक विशेष पैक में एक जीबी डेटा का ऑपर लोगों के लिए पेश किया। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने ‘बाजार में उपलब्ध मौजूदा डेटा एसटीवी पर चार गुना अतिरिक्त डेटा की पेशकश करेन का फैसला किया।

 

 

error: Content is protected !!