The Voice of Bareilly since 2010

हैदराबाद में बांग्लादेश और भारत के बीच टेस्ट मैच कल

हैदराबाद । भारत के लिये कप्तान कोहली शानदार फार्म में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 199 रन बनाने वाले राहुल इस लय को कायम रखना चाहेंगे । मुरली विजय के लिये यह मैदान लकी रहा है जहां उन्होंने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रन बनाया था ।

कोहली ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रहाणे उनकी पहली पसंद होंगे जिनके चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में नायर को चुना गया था । रहाणे के आने और नायर के बाहर होने के बाद भारत के पास पांच प्रमुख गेंदबाज होंगे जिससे आक्रामक तेवर अपनाये जा सकेंगे । आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सबसे तेजी से 250 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ दो विकेट पीछे हैं । उनके साथ रविंद्र जडेजा हैं लिहाजा तामिम इकबाल, सौम्य सरकार या महमूदुल्लाह रियाद के लिये रन बनाना आसान नहीं होगा ।

फतुल्लाह में पिछली बार बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज अश्विन की गेंदों का सामना नहीं कर सका था । उमेश यादव और ईशांत शर्मा भी पिच से मिलने वाली उछाल का पूरा फायदा उठाकर उनके लिये परेशानी का सबब बन सकते हैं । टीम में विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल की जगह रिधिमान साहा होंगे जबकि स्पिनर अमित मिश्रा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कुलदीप यादव को जगह दी गई है लेकिन उसे टेस्ट में पदार्पण के लिये इंतजार करना होगा ।

नयी गेंद का जिम्मा ईशांत और उमेश संभालेंगे । हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाज हरफनमौला के रूप में विकल्प हो सकते हैं चूंकि आस्ट्रेलिया से खिलाफ श्रृंखला से पहले कोहली उन्हें आजमाना चाहते हैं । कोहली एंड कंपनी के लिये यह श्रृंखला कुछ और रिकार्ड कायम करने का भी मौका होगी क्योंकि बांग्लादेशी आक्रमण में सिर्फ एक ख्यात अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज शाकिब अल हसन है ।

बांग्लादेश की ताकत उसके स्पिनर शाकिब और युवा मिराज होंगे जिन्होंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया ।

टीम : भारत : विराट कोहली : कप्तान :, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, अजिंक्य रहाणे, रिधिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, अभिनव मुकुंद , कुलदीप यादव।

बांग्लादेश : मुशफिकर रहीम : कप्तान :, तामिम इकबाल, सौम्य सरकार, महमूदुल्लाह रियाद, मोमिनुल हक, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, लिटोन दास, तसकीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मुसद्देक हुसैन, कामरूल इस्लाम रब्बी, शुभाशीष राय, तैजुल इस्लाम, शफीउल इस्लाम ।

मैच का समय : सुबह 9. 30 बजे से ।

error: Content is protected !!