The Voice of Bareilly since 2010

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जाये मार्शल आर्ट का Free प्रशिक्षण

letter to yogi jiबरेली। छात्राओं व महिलाओं को मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्म रक्षा में सक्षम बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से यह मांग की है बरेली की कराटे डू सोसायटी ने। सोसाइटी की ओर से इस आशय का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अध्यक्ष अमित सिन्हा ने डीएम को सौपा है।

इसमें अमित सिन्हा ने कहा है कि एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन सराहनीय कदम है, जिसका सकारात्मक प्रभाव सामने आया है। छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में जरूरत इस बात की भी है प्रशासन द्वारा छात्राओं तथा महिलाओं को आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाना चाहिए।

अमित का कहना है कि इस कार्य में हमारी संस्था सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि सोसायटी की कई प्रशिक्षित छात्राएं पुलिस, रंगरूटांे, चीता मोबाइल तथा शहर की महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। ज्ञापन देने वालों में गौरी, अमरिता, अंजनी, काजल आदि बड़ी संख्या में छात्रांए शामिल रहीं।

error: Content is protected !!