The Voice of Bareilly since 2010

धूमधाम से मना गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व, सजा विशेष दीवान

गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्वबरेली। श्रीगुरू तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संजयनगर स्थित गुरूद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। इस अवसर पर कीर्तनकारांे ने शबद कीर्तन सुनाकर संगतो को निहाल किया।

इस मौके पर हुए गुरु के लंगर में हजारो संगतों ने प्रसाद पाया। इससे पूर्व प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी निकाली गयी। आयोजन में मुख्य रूप से सरकारी कुलदीप सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मलिक सिंह कालरा, रविन्द्र सिंह कालरा, गुरमीहत सिंह आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!