The Voice of Bareilly since 2010

पारस सोसाइटी के निःशुल्क सिलाई कैम्प का समापन, बांटे प्रमाण पत्र

paras societyबरेली। समाजसेवी संस्था पारस एजूकेशनल सोसाइटी व स्नेहा फाउण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क सिलाई केन्द्र में एक बैच के प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। इसमें 40 छात्राओं ने भाग लिया। गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि महिला सशक्तिकरण के तहत ऐसी गतिविधियां संचालित करना जिससे महिलाओं को रोजगारपरक बनाया जा सके। उन्हंे किसी पर आश्रित न होना पड़े। इस प्रशिक्षिण में पूर्ण करने में पूजा प्रथम, विजेता विनीता द्वितीय, सुनीता तृतीय स्थान पर रही। इन्हें इनके कार्य के लिए प्रोत्साहन की दृष्टि से सम्मानित किया गया और सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिये गये।

इस मौके पर सिलाई केन्द्र की संचालिका रजनी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पी.पी. सिंह ‘बन्टी ठाकुर’, अर्चना सिंह, एन.के. पटेल, धीरज कुमार, सोनू भईया, संजय कपूर, रिषी उपाध्याय, प्रियंका सिंह, सुनीता, भावना यादव, शिवानी गंगवार, रचना गोस्वामी, प्रिया गुप्ता, गीता राजपूत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!