The Voice of Bareilly since 2010

कान फिल्म महोत्सव : बैंगनी रंग का मर्चेसा गाउन में आकर्षक दिखीं दीपिका पादुकोण, देखें पिक्स

कान। दीपिका पादुकोण कान फिल्म महोत्सव में जब बैंगनी रंग का मर्चेसा गाउन पहनकर रेड कारपेट पर चलीं तो लोग उन्हें मुड़-मुड़कर देखने के लिए मजबूर हो गए। खुले बालों के साथ रेड कारपेट पर चलती दीपिका ने अपने परिधान के साथ मेल खाती गहरे रंग की लिपस्टिक और नेलपॉलिश के साथ अपने लुक को पूरा किया।

https://twitter.com/LOrealParisIn/status/864877576312848384
एसेसरीज के नाम पर उन्होंने कानों में डैंगलर्स और एक अंगूठी ही पहनी हुई थी। ये दोनों ही एसेसरीज जाने-माने ब्रांड डी ग्रिसोगोनो की थीं।
कान फिल्म समारोह में इस साल दीपिका लॉरियल सौंदर्य दल का हिस्सा हैं। रेड कारपेट पर वह जूलियाने मूरे जैसी इस ब्यूटी ब्रांड की अन्य दूतों के साथ नजर आईं।

https://twitter.com/LOrealParisIn/status/864900890615980032

https://twitter.com/LOrealParisIn/status/864898132890370048

https://twitter.com/LOrealParisIn/status/864899234151014400
कान के रेड कारपेट पर चलने जा रहीं अन्य भारतीय अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर का नाम शामिल है।

error: Content is protected !!