The Voice of Bareilly since 2010

सपाइयों ने किया योग का विरोध, कहा-साइकिल चलाओ-’सेहत बनाओ

international yoga dayबरेली। जहां सारी दुनिया योग करने के लिए भारतवंशियों के पीछे खड़ा है, वहीं समाजवादी पार्टी को योग में खोट दिखायी दे रही है। समाजवादियों का कहना है स्वस्थ रहने के लिए योग नहीं, साइकिल चलाना जरूरी है।

इसी विरोध का झण्डा बुलन्द करते हुए सपाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के बजाय समूचे बरेली मंडल में सपाईयों ने अपनी साइकिल रैली निकाली। बरेली समेत मंडल भर के सपाई योग दिवस का बहिष्कार कर साइकिल पर सवार हो गए और पूरे शहर का चक्कर लगाया। इनका संदेश था कि साइकिल चलाओगे तो स्वस्थ रहोगे।

बरेली में इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने किया। उनके साथ प्रमोद बिष्ट, डा. अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, सूरज यादव, राज यादव, अमित यादव आदि समेत जिले के कई नेता और कार्यकर्ता रहे।

international yoga day international yoga day

error: Content is protected !!