The Voice of Bareilly since 2010

Photos: हरियाणा की मनुषि चिल्लर बनी ‘मिस इंडिया 2017


नई दिल्ली।  रविवार रात को 54वें फेमिना मिस इंडिया का फाइनल था। इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रहीं हरियाणा की रहने वाली मनुषी चिल्लर।इसबार एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता हरियाणा की मनुषि चिल्लर रहीं। पहली रनर अप रहीं जम्मू कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। यह कार्यक्रम मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुआ। डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मनुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज जिसपर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है। मनुषि ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता है. इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अनुकृति को बेहतर प्रदर्शन के लिए टाइमलेस ब्यूटी का खिताब हासिल हुआ।

अपने सफर के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कॉन्टेस्ट के 30 दिनों से मैं एक विजन के साथ आगे बढ़ी कि मैं दुनिया को बदल सकती हूं। प्रतियोगिता की पहली रनर-अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ व दूसरी रनर-अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। प्रतियोगियों को पूर्व सुपर मॉडल्स, बॉलिवुड स्टार्स, सिलेब डिजाइनर व मिस वर्ल्ड रह चुकी हस्तियों द्वारा जज किया गया। इन सिलेब्स में मनीष मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जामवाल, बिपाशा बसु जैसे नाम भी शामिल हैं।

मानुषी हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। छिल्लर अब चीन में होनी वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्नव करेंगी। मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है। अपनी इस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों तक मैं दुनिया को बदलने के एक नजरिए के साथ आगे बढ़ी हूं। इसके अलावा विनाली भटनागर ने मिस एक्टिव क्राउन का जबकि वमिका निधी ने बॉडी ब्यूटीफुल का स्पेशल अवॉर्ड जीता है। कार्यक्रम में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और मशहूर गायक सोनू निगम जैसे दिग्गजों ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में जज की भूमिका में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, बिपाशा बासू, एक्टर विद्युत जामवाल, निर्देशक और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और इलियाना डी क्रूज रहे।

 

error: Content is protected !!