The Voice of Bareilly since 2010

पालकी में बैठकर आज नाथ नगरी का भ्रमण करेंगे ‘बाबा महाकाल’, ये है यात्रा रूट

बाबा महाकाल

उज्जैन के बाबा महाकाल और उनकी पालकी (बायें)।                                                                                                                                  प्रतीकात्मक फोटो

बरेली। बाबा महाकाल सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को नाथ नगरी में महाकाल की पालकी निकाली जा रही है। सावन के पवित्र माह में महाकाल के भक्तों के लिए उनके दर्शन अपने ही शहर में सुलभ हो जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि महाकाल की पालकी निकालने के लिए सावन की महाशिवरात्रि से उत्तम दिवस और क्या हो सकता था।

उन्होंने बताया कि नाथ नगरी के महाराजाधिराज महादेव के महाकाल स्वरूप पालकी में बैठकर नगरी में भ्रमण करेंगे। बाबा की यह पालकी यात्रा श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से सायं 5 बजे शुरू होगी। वहां से मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, माली चौक, कुतुबखाना घण्टाघर, जिला अस्पताल, कोतवाली, नावल्टी चौराहा होते हुए चौकी चौराहा, प्रभा टाकीज, आनन्द आश्रम होकर वापस श्यामगंज सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर पहुंचकर विश्राम करेगी।

श्री अग्रवाल ने समस्त शिवभक्तों से बाबा की पालकी यात्रा में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

error: Content is protected !!