The Voice of Bareilly since 2010

Commonwealth Weightlifting चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत ने जीते 10 पदक

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप का तीसरा दिन बुधवार (6 सितंबर) भारत के नाम रहा ।  ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रही Commonwealth Weightlifting Championship के 3 दिन भारतीयों ने 3 स्वर्ण सहित 10 पदक अपने नाम किये।  मुथुपंडी राजा ने 62 किग्रा युवा लड़कों के वर्ग में 260 किग्रा (स्नैच में 110 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 150 किग्रा से ज्यादा) का कुल वजन उठाया। उन्होंने 62 किग्रा जूनियर पुरूष वर्ग में 260 किग्रा के कुल योग से रजत पदक भी अपने नाम किया।

भारत के लिये दिन की शुरुआत 58 किग्रा सीनियर महिला वर्ग में सरस्वती राउत ने कांस्य पदक जीतकर की जिन्होंने कुल 179 किग्रा (82 किग्रा और 97 किग्रा) वजन उठाया, जबकि एर्रा दीक्षिता ने 58 किग्रा जूनियर महिला वर्ग में 167 किग्रा (73 किग्रा और 94 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दीपक लाठेर का रहा जिन्होंने तीन पदक जीते. उन्होंने 295 किग्रा (138 और 157 किग्रा) से 69 किग्रा युवा लड़कों के वर्ग और युवा जूनियर पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि 69 किग्रा सीनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता. वंदना गुप्ता ने फिर सीनियर महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया. पी उमेश्वरी ने युवा लड़कियों और जूनियर महिला 63 किग्रा दोनों वर्गों में रजत पदक जीते।

 

 

 

 

 

 

 

 

Weightlifting Championship

error: Content is protected !!