The Voice of Bareilly since 2010

बार एसोसिएशन चुनाव : घनश्याम शर्मा 13वीं बार बने अध्यक्ष, अमर भारती सचिव

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव 2018 बरेली। मंगलवार को हंगामे के साथ सम्पन्न हुए बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में घनश्याम शर्मा एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिये गये। मतगणना के दौरान जमकर हंगामा और विरोध के बीच दो बार वोटों की गिनती रोकनी पड़ी। किसी तरह मतगणना पूरी हुई। घनश्याम शर्मा 13वीं बार अध्यक्ष बने हैं। उनका दावा है कि बार के इतिहास में अध्यक्ष पद पर यह एक रिकॉर्ड है। सचिव पद पर भी निवर्तमान सचिव अमर भारती को ही विजय श्री मिली।

साढ़े 12 बजे आया पहला परिणाम

मतगणना सुबह साढ़े दस बजे से होनी थी। सुबह प्रत्याशियों के सामने मतपेटियां स्ट्रांग रूम से निकाली गई। सबसे पहले कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की गणना शुरू हुई। दोपहर साढ़े बारह बजे पहला परिणाम उपाध्यक्ष का आया। मुहम्मद मोबिन अंसारी ने निकटतम उम्मीदवार अजय शर्मा पर 53 मतों से जीत हासिल की। इसके बाद तीनों संयुक्त सचिव और अन्य पदों के परिणाम आने शुरू हुए।

गणना टेबल पर हुआ घमासान

दोपहर ढाई बजे से कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की गणना शुरू हुई। प्रत्याशी अमित कुमार सिंह व बालेश कुमार मिश्रा में शुरुआत से ही कांटे की टक्कर रही। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक होने पर हंगामा हुआ। मतों की गणना में गड़बड़ी के आरोप उठने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को दखल देना पड़ा। गणना टेबल पर भीड़ बढ़ने पर दो बार गिनती रोकनी पड़ी। बाद में गिनती पूरी कराई। अमित सिंह को 1094 वोट मिले और बालेश मिश्रा को 1044 वोट मिले। 32 वोट अमान्य माने गए। परिणाम की घोषणा होते ही बालेश मिश्रा और उनके समर्थकों ने दुबारा गणना करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र शंकर सक्सेना से भी नोकझोंक हुई। बालेश ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद दोबारा गणना न कराने के प्रावधान बताकर अर्जी खारिज कर दी गई। इससे एक घंटे तक गणना कार्य अटका रहा।

गणना परिसर और टेबल पर हंगामा के चलते अन्य पदों की गिनती भी अटकी रही। हंगामा खत्म न होने और अंधेरा होने के चलते अध्यक्ष और सचिव पद की गणना आनन-फानन बार ऑडिटोरियम में कराई गई।

संयुक्त सचिव पद पर जीता नोटा

संयुक्त सचिव प्रशासन का चुनाव परिणाम सबसे रोचक रहा। इस पद पर विजेता से भी बड़ा एक और विनर निकला। इस पद पर विजयी हुए शेर सिंह (317) वोट हासिल कर कुल नौ में से निकटतम प्रत्याशी ललित कुमार सिंह (297) को 20 मतों के अंतर से हराया। लेकिन, शेर सिंह से भी ज्यादा वोट अमान्य या रिजेक्ट के बक्से में गए। इस पद के कुल 322 वोट रद निकले।

ये रहे परिणाम :-

अध्यक्ष

घनश्याम शर्मा : 1229 (308 से विजयी)

अरविंद कुमार : 921

सचिव 

अमर भारती : 1160 (269 से विजयी)

वीपी ध्यानी : 891

विनोद सिंह : 81

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

केएल गोयल : 732 (211 से विजयी)

विजय शर्मा : 521

उपाध्यक्ष

मुहम्मद मोबिन अंसारी : 538 (64 से विजयी)

अजय शर्मा : 474

कनिष्ठ उपाध्यक्ष

अमित कुमार सिंह : 1094 (50 से विजयी)

बालेश मिश्रा : 1044

कोषाध्यक्ष

प्रदीप कुमार सिंह : 722 (37 से विजयी)

अनुपम अग्रवाल : 685

संयुक्त सचिव (प्रशासन)

शेर सिंह : 317 (20 से विजयी)

ललित कुमार सिंह : 297

संयुक्त सचिव (प्रकाशन)

अनुज गंगवार : 1228 (320 से विजयी)

गौरव सिंह राठौर : 908

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)

धर्मवीर गुप्ता : 791 (56 से विजयी)

विक्रम डुडेजा : 735

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य :

आलोक प्रधान, अमित गुप्ता, संजीव कुमार, अभय भटनागर, अनूप दीक्षित, डीएन शर्मा

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य :

अमित कुमार, अर्पिता, निशा शर्मा, अजेंद्र यादव, राजीव कुमार

error: Content is protected !!