The Voice of Bareilly since 2010

लड़का बनकर दो लड़कियों से शादी करने वाली युवती गिरफ्तार, 4 साल बाद खुला राज

girl arrestedहल्द्वानी। वैलेंटाइन-डे पर एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। एक लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों से शादी की और 4 साल तक साथ भी रही। उसकी दोनों पत्नियां, सालों तक उसका राज नहीं जान सकीं। चार महीने चली जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

काठगोदाम पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर की तहसील धामपुर की निवासी युवती कृष्णा ने फेसबुक में लड़के की आईडी बनाकर काठगोदाम क्षेत्र निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फांसा।

चार साल पहले 14 फरवरी 2014 को दोनों से गाजे-बाजे के साथ शादी रचाकर साथ यहां तिकुनिया क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। दोनों में विवाहेत्तर संबंधों को लेकर अनबन रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान ने कृष्णा ने कालाढूंगी तहसील में एक बल्ब फैक्ट्री लगाने का झांसा देकर ससुरालियों से 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिये।

इस बीच बात बिगड़ी तो कृष्णा ने दो साल पूर्व 29 अप्रैल को कालाढूंगी की रहने वाली एक और लड़की को झांसा देकर शादी रचा ली। बाद में धमकाकर उसे भी साथ रखकर तिकोनिया स्थित घर में ही रहने लगा।

जांच में लगे 4 महीने

इसी बीच कुछ बीते साल 2017 में अक्टूबर माह में पहली शादी वाली युवती का भाई अपनी बहन को अपने घर ले आया। तभी काठगोदाम निवासी दूसरी पत्नी ने कृष्णा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। करीब चार महीने चली पुलिस की जांच के बाद मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे खुला राज

जब पुलिस नेकृष्णा को गिरफ्तार किया तो जेल जाने के डर से उसने सच बोल दिया। मेडिकल के दौरान उसने कबूल किया कि वह पुरूष नहीं महिला है। यह सुनकर पुलिस और युवती और परिवार के होश उड़ गये। मेडिकल जांच में आरोपी की बात सही निकली।

इस तरह छिपाये रहा भेद

– आरोपी अपनी कथित पत्नियों को ना तो कभी अपना शरीर छूने दिया और ना ही उनके सामने कभी कपड़े बदले।

– प्लास्टिक कृत्रिम गुप्तांग मंगाकर करती था सेक्स का नाटक।

– खुद को पुरुष दिखाने के लिए करती थी शराब और सिगरेट का सेवन और बाइक का उपयोग

– कथित पत्नियों को दिखाया था परिवार समेत उनकी हत्या का भय

error: Content is protected !!