नई दिल्ली। दिल्ली में आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी हैं। अब आप 150 साल पुराने भाप इंजन से चलने वाली गाड़ी की सवारी कर सकेंगें। आपकी यह इच्छा अगले साल तक पूरी हो सकती है। ऐसी तीन भाप इंजन वाली ट्रेनों को राष्ट्रीय रेल संग्रहालय (एनआरएम) यहां फिर से चलाने जा रहा है। इनमें से एक इंजन तो 1865 का बना हुआ है।
वर्तमान में पर्यटक संग्रहालय में हर रविवार को भाप इंजन वाली टॉय ट्रेन और हरेक गुरुवार को पटियाला स्टेट मोनोरेल की सवारी का मजा ले सकते हैं।