नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह-सुबह अचानक सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनास ट्रेंड करने लगे. इंटरनेशनल मीडिया से लेकर चारों तरफ निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबरों ने जैसे तूफान ला दिया। इंटरनेशनल मीडिया की खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक ने महज दो महीने की डेटिंग के बाद ही सगाई भी कर ली है। प्रियंका और निक को जहां इस रिश्ते के लिए चारों तरफ से बधाई मिल रही है, वहीं अचानक निक के कई फैन्स ने ट्विटर पर अपना दुख जताना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
जी हां, निक जोनास के कई फैन इस बात को लेकर दुःखी हैं कि उन्होंने किसी म्यूजिकल लेडी से नहीं बल्कि प्रियंका से शादी का फैसला लिया है। तो वहीं कई फैन्स का दिल महज इसलिए टूट गया है कि निक ने शादी करने का फैसला कर लिया है। आप भी देखें लोग कैसे सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
https://twitter.com/QueenElvia__/status/1022732624555663361
https://twitter.com/Ohhsele/status/1022732619677499393
my world is over pls tell me its not true #nickjonas 😩😩😩
— meg (@megaannnee) July 27, 2018
https://twitter.com/Munnur_Baghdadi/status/1022736490281889792
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म ’भारत’ का हिस्सा बनने जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद ’भारत’ के निर्देशक अली अब्बाज जफर ने एक ट्वीट कर दी है। साथ ही अली ने प्रियंका और निक के रिश्ते के बारे में भी हिंट अपने ट्वीट में दे दिया है। अली ने अपने ट्वीट में लिखा, ’हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत का हिस्सा नहीं हैं और इसका कारण बहुत ही स्पेशल है। उन्होंने हमें अपने फैसले के बारे में बताया है और हम सब उनके लिए बहुत-बहुत खुश हैं। टीम ’भारत’ प्रियंका चोपड़ा को भविष्य के लिए बहुत सारी दुआएं देती है।’
बता दें कि इंटरनेशनल मीडिया में चारों तरफ प्रियंका और निक की सगाई की खबर छपी है। People.com की खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने अपने 36वें बर्थडे पर निक के साथ सगाई कर ली है। खबरों की मानें तो निक ने टिफनी स्टोर, न्यूयार्क से प्रियंका के लिए एक खूबसूरत रिंग खरीदी है, हालांकि इस पूरे हंगामें के बीच इस जोड़ी ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।








