The Voice of Bareilly since 2010

ईद मुबारक : ईदगाह में नमाज, मुबारकबाद और आबिद अली का भगवा कुर्ता

आंवला (बरेली)। ईद-उल-जुहा की नमाज अदा हो गयी। बड़े ही पुरखुलूस माहौल में लोगों ने नमाज अदा की ओर एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। आंवला में ईदगाह के साथ ही विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गयी।

मुख्य नमाज ईदगाह पर हुई जिसमें नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने नमाज अदा की। यहां मौलाला दिलशाद कादरी ने नमाज पढ़ाई। सभी ने मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी। यहां पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा कैम्प लगाकर नमाजियों का स्वागत किया गया। नगर पालिका द्वारा भी मुबारकबाद देने के लिए ईदगाह पर कैम्प लगाया गया था। यहां नमाजियों पर पुष्पवर्षा की गई। पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने सभी को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी और गले मिले।

इस दौरान दुर्गेश सकसेना, इन्द्रभान िंसंह, आशु सिंह, सपा नेता रामबहादुर सिंह, मशकूर खान, आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व पालिका चेयरमैन व सपा नेता सैयद आबिद अली भी पहुंचे। संजीव सक्सेना ने उनके गले लगकर गर्मजोशी के साथ ईद की मुबारकबाद दी।

eid celebration in aonlaभगवा में रंग गये आबिद अली

आज के ईद मिलन की खास बात यह रही कि पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना जहां हल्के रंग का कुर्ता पहने थो तो पूर्व पालिकाध्यक्ष सैयद आबिद अली भगवा रंग के कुर्ते में थे। उनके भगवा रंग को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। कोई जहां से सौहार्द्र की बात कह रहा था तो कोई इसे भविष्य का संकेत बता रहा था।

चर्चा यहां तक होने लगी कि समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ये नेता अब भाजपा में जा सकते हैं। तो किसी ने संजीव सक्सेना के लिए खतरा ही बता डाला। ऐसे में हकीकत जो भी हो आज ईदगाह में आबिद अली का भगवा कुर्ता नगर में चर्चा का विषय बन गया।

One comment
Raja Gour

ईद के शुभ अवसर पर पूर्व चेयरमैन सय्यद आबिद अली भी भगवामय रंग दिखाई दिए
शायद पूर्व कार्यों की जांच के डर से ऐसा तो नहीं ?

error: Content is protected !!