The Voice of Bareilly since 2010

एक्शन में चेयरमैन : नालियों में हाथ डाला और निकालकर दिखायी गंदगी

पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेनाआंवला (बरेली)। नगर के लिए शुक्रवार की सुबह बेहद खास रही। पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना के एक्शन ने वर्षों पूर्व बरेली नगर निगम में एमएनए रहे बाबा हरदेव सिंह की याद ताजा कर दी। संजीव सक्सेना ने आज सुबहनगर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं विभिन्न स्थानों पर गंदगी देख सफाई कर्मचारियों को फटकारा तो नालियों में हाथ डालकर कूड़ा निकालकर दिखाया। उन्होंने चोक नालियों की तत्काल सफाई करने को कहा।

नगर पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना आज सुबह अपनी टीम के साथ नगर के चाचा नेहरू कॉलेज वाली गली, घंटाघर चौक, बिलायतगंज, भुर्जीटोला आदि स्थानों पर गये। यहां दुकानों के आगे पडे़ कूडे़-करकट पर दुकानदारों से कहा कि वे दुकानों के आगे डस्टविन रखें तथा उसी में कूडा डालें।

इलाके में गंदगी की तो लगेगा जुर्माना, कर्मचारी पर होगी कार्रवाई

उन्होंने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को व्यवस्था दुरूस्त रखने की हिदायत दी। कहा कि जिसके इलाके में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं मिली उस कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने नगरवासियां से अपील की कि वह कूडे़ को डस्टबिन में ही रखें। सुबह जब सफाई कर्मी कूड़ा लेने आये तो उसके ठेले में कूड़ा डाल दें। सडकों पर कूड़ा न फैलाएं।

यदि इसके बाद भी घरों व दुकानों के आगे कूड़ा पाया जाता है तो पालिका ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलेगी। उन्होनें बिलायतगंज पक्का तालाब पर रक्षाबंधन मेला स्थल का भी निरीक्षण किया और तैयारियों को जाना। इस अवसर पर अंकुर वर्मा, विशम्भर दयाल, प्रभाकर शर्मा, राजेन्द्र सिंह तथा अनेक पालिका कर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!