The Voice of Bareilly since 2010

आँवला मेंं भी आए थे पुलकित महाराज, मांगी थी 100 बीघा जमीन

पुलकित महाराज

आंवला नगर पालिका सभागार में पुलकित महाराज। फाइल फोटो

शरद सक्सेना, आँवला (बरेली)। स्वयं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आध्यात्मिक गुरू बताने वाले कथक गुरू पुलकित महाराज जुलाई के प्रथम सप्ताह में आंवला नगर पालिका में आये थे। यहां पर पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिका सभागार में एक कार्यक्रम अयोजित कर पुलकित महाराज का अभिनन्दन किया था।

यहां पर पुलकित ने पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना से संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करने की बात कहते हुए 100 बीघा जमीन की मांग की थी। इस पर पालिकाध्यक्ष ने उस समय आश्वासन भी दिया था। इस कार्यक्रम में पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहकर आंवला में संस्कृत विश्वविधालय खुलवा देंगे।

आवंला के ग्राम अनिरुद्धपुर का मूल निवासी है पुलकित महाराज

उन्होंने यहां पर पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि वह आवंला क्षेत्र के ग्राम अनिरुद्धपुर का ही मूल निवासी है। बेहद साधारण परिवार से निकल कर कथक नृत्य में अपना नाम रोशन किया है। उसके पिता पुलिस विभाग में कांस्टेबिल से सेवानिवृत्त हैं। यहां पर उसने कहा था कि पीएम मोदी सुबह व शाम को उसके साथ मंदिर में पूजा करते हैं तथा उसने ही 2006 में ही उसने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की सबसे पहले भविष्यवाणी की थी।

यहां से पुलकित महाराज सिरौली कस्बे में एक विवाह समारोह में शामिल होने चले गये थे। इससे पहले भी वह नगर के समीपस्थ ग्राम मनौना में भी एक कार्यक्रम में शामिल होने पूरे सरकारी अमले के साथ पहुंचे थे।

error: Content is protected !!