The Voice of Bareilly since 2010

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर – ATM से कैश निकासी की नयी लिमिट 31 अक्टूबर से लागू

sbi एटीएम से कैश निकासी की नयी सीमा,नयी दिल्ली। यह खबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों के लिए जानना बहुत जरूरी है। एसबीआई ने 31 अक्टूबर 2018 से एटीएम से कैश निकासी की नयी सीमा लागू करने का ऐलान किया है। अब एसबीआई का क्लासिक और मास्ट्रो डेबिट कार्ड धारक 31 अक्टूबर से प्रतिदिन केवल 20 हजार रुपये निकाल सकेंगे। अभी एटीएम से कैश निकासी की यह सीमा 40 हजार रुपये प्रतिदिन है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक सूचना जारी करते हुए बताया कि देश में सबसे ज्यादा कैश निकासी एसबीआई के खाता धारक करते हैं। ये खाताधारक यदि एक दिन में ज्यादा कैश निकालना चाहते हैं तो बैंक की ओर से जारी किए जाने वाले दूसरे श्रेणी के डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिनमें की कैश निकासी की लिमिट ज्यादा है।

बैंक ने बताया कि यहां ऊपर बताए गए डेबिट कार्ड्स अलावा बाकी डेबिट कार्ड्स में निकासी की लिमिट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। एसबीआई गोल्ड कार्ड की कैश निकासी की लिमिट 50,000 रुपए प्रतिदिन और एसबीआई प्लेटिनम डेबिट कार्ड की कैश निकासी की लिमिट एक लाख रुपए प्रतिदिन है।

एजेन्सी
error: Content is protected !!