The Voice of Bareilly since 2010

यूपी में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को सरकार का तोहफा, 750 रुपये बढ़ा वजीफा

अब ढाई लाख रुपये तक की सालाना आमदनी वाले परिवारों के बच्चों को वजीफे का लाभ मिल सकेगा। करीब तीन लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। 

लखनऊ। योगी सरकार ने सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को तोहफा देते हुए छात्रवृत्ति की ऱाशि बढ़ने का फैसला किया है। इसके लिए शासनादेश जारी करते हुए कक्षा 9 और 10 के सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की वार्षिक छात्रवृत्ति 2250 से बढ़ाकर 3000 हजार रुपये कर दी गई है। सामान्य वर्ग के लिए सालाना आय की पात्रता सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब दो लाख रुपये की जगह ढाई लाख तकरुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। 

दो लाख रुपये की आय सीमा होने के चलते अब-तक करीब दो लाख बच्चे कक्षा 9 और 10 में छात्रवृत्ति का लाभ उठा पा रहे थे। अब करीब तीन लाख बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। 

2019 के आम चुनाव से पहले योगी सरकार के इस फैसले को सामान्य वर्ग को खुश करने वाले कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों की छात्रवृत्ति बढ़ाने की घोषणा की थी  जिसे लागू किया जा चुका है।  

error: Content is protected !!