The Voice of Bareilly since 2010

नेपाल और भूटान सीमा पर बनेंगी SSB की 72 नई चौकियां

नई दिल्ली। नेपाल और भूटान से लगी भारत की सीमा पर निगरानी और बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा परसशस्त्र सीमा बल (SSB) की 72 नई चौकियां खोली जाएंगी।

एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सीमा पर सुरक्षा से जुड़ी आधारभूत संरचना और कर्मियों की संख्या बढ़ाने के तहत अर्द्धसैन्य बल ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ऐसी 18 चौकी बनायी हैं। यहां पर कुछ चौकियां डोकलाम के पास हैं जहां 2016 की गर्मी में 73 दिनों तक भारतीय और चीनी सुरक्षा बलों के बीच गतिरोध रहा था।

यह पूछे जाने पर कि क्या डोकलाम की घटना के बाद नयी सीमा चौकी (बीओपी) बनायी जा रही है, एसएसबी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने कहा- हमारे पास भारत-चीन सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं है। नयी चौकियां नेपाल और भूटान से लगी भारत की खुली सीमा की हिफाजत के लिए बनायी जा रही हैं। नेपाल और भूटान सीमा पर एसएसबी आधारभूत संरचना का विकास भी कर रहा है।

error: Content is protected !!