The Voice of Bareilly since 2010

लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने बनाई समितियां

नई दिल्‍ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर कई समितियों का गठन किया है। नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को संकल्‍प पत्र समिति का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। इस समिति में उनके अलावा भाजपा के 19 पदाधिकारी सदस्‍य हैं। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को प्रचार-प्रसार समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इस समिति में जेटली के अलावा भाजपा के सात पदाधिकारी सदस्‍य बनाए गए हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सामाजिक स्‍वयंसेवी संगठन समिति का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। इस समिति में गडकरी के अलावा भाजपा के 12 पदाधिकारी सदस्‍य बनाए गए हैं। 

error: Content is protected !!