The Voice of Bareilly since 2010

सीबीएसई Ctet 2019 परीक्षा 7 जुलाई को होगी

सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि अगली परीक्षा सात जुलाई 2019 को होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

नई दिल्ली  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2019 परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2019 का आयोजन सात जुलाई  2019 को किया जाएगा। सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर यह जानकारी दी गई है।

वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि सीटेट की अगली परीक्षा सात जुलाई 2019 को होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पिछली बार चार जनवरी 2019 को हुई परीक्षा के परिणाम सीबीएसई ने महज 25 दिनों के बाद ही जारी कर दिए थे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सीटेट की इस परीक्षा में प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक (कक्षा एक से पांच की श्रेणी) के 1,78,273 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक के 1 ,26,968 अभ्यर्थी भी सफल हुए थे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 60 फीसद जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 55 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक होता है।

error: Content is protected !!