बदायूं की जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, अरविन्द पटेल और आदर्श गुप्ता ‘लिटिल’ भी रहे मौजूद
बरेली@bareillylive:बरेली।बदायूं/नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। महारैली में बदायूं की जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री एडवोकेट रजनी सिंह ‘बागी’ करीब 30 से 40 समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं।
उनके साथ ओबीसी कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर अरविन्द पटेल तथा बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं संभावित प्रत्याशी आदर्श गुप्ता उर्फ लिटिल भी मौजूद रहे। महारैली में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की मांग उठाई।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी : अरविन्द पटेल
ओबीसी कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर अरविन्द पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की ताकत सर्वोपरि है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी कांग्रेस : आदर्श गुप्ता ‘लिटिल’
बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आदर्श गुप्ता उर्फ लिटिल ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता से उसका जुड़ाव है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मत का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों, युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी संगठन की एकजुटता का संदेश देती है।
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : रजनी सिंह ‘बागी’
जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री एडवोकेट रजनी सिंह ‘बागी’ ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने दिल्ली पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
कई कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई भागीदारी
रजनी सिंह ‘बागी’ के साथ महारैली में राघव सिंह, पुष्पेंद्र यादव, सोनिया सिंह, पूजा देवी, प्रमोद, गौरव, हीरालाल मौर्य, गुरुदेव, राजेश्वर यादव, सुशीला, पप्पू, हेम सिंह, जुगल किशोर और ऋषिपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
महारैली में रजनी सिंह ‘बागी’ के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और जमीनी जुड़ाव को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply