The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश में Police Commissioner system लागू करने पर हो विचार, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिल्ली और मुंबई की तरह
(Police Commissioner)  प्रणाली लागू करने के लिए राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र को गृह विभाग को भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में राज्यपाल राम नाईक ने लिखा है कि देश के कई प्रदेशों में Police Commissioner system लागू है जिसके काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश में भी यह सिस्टम लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि राज्यपाल राम नाईक ने 27 दिसंबर को वार्षिक पुलिस सप्ताह में परेड के बाद Police Commissioner system का जिक्र अपने भाषण में भी किया था।
 
error: Content is protected !!