The Voice of Bareilly since 2010

उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार सात फरवरी को पेश करेगी तीसरा बजट

पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानमंडल सत्र का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। 11 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा कराने के बाद बजट पर सामान्य चर्चा भी शुरू होगी। 22 फरवरी को बजट पारित किया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार गामी सात फरवरी को अपना तीसरा बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेगी। पांच फरवरी से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार बजट सत्र 22 फरवरी तक चलेगा। साल का प्रथम सत्र होने के कारण पहले दिन पांच फरवरी को राज्यपाल राम  नाईक दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे के अनुसार पांच फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधायी एवं अन्य कार्य निपटाए जाएंगे। छह फरवरी से अभिभाषण पर चर्चा होगी और सात फरवरी को बजट प्रस्तुत करने के बाद अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। शुक्रवार आठ फरवरी को भी अभिभाषण पर चर्चा होगी। नौ और 10 फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। 11 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा कराने के बाद बजट पर सामान्य चर्चा भी शुरू होगी। 12, 13 और 14 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा जारी रहेगी। 16 और 17 को फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। 15, 18, 19, 20 और 21 फरवरी को बजट अनुदानों पर चर्चा के बाद मतदान होगा। 22 फरवरी को बजट पारित किया जाएगा।

error: Content is protected !!