The Voice of Bareilly since 2010

बाईक रैली में भाजपाइयों की हुंकार- एक बार फिर मोदी सरकार

एक बार फिर मोदी सरकार

भमोरा (बरेली)। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक के साथ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली में 500 बाईक सवारों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर ने किया। साथ ही क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र कश्यप और बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी रैली में मौजूद रहे।

मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

इस अवसर पर इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर सबका विकास करने में जुटी है।

रैली ब्लॉक आलमपुर जाफरावाद से देवचरा होती हुई हरूनगला मानपुर बुखारा मोड सरदार नगर बडरई कुईयॉ होते हुए विशारतगंज पहुंची। वहां से आगे बढ़ते हुए कांधरपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस बीच रैली का देवचरा, बल्लिया समेत अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।

आयोजन में जिलाउपाध्याक्ष नेमचन्द्र मौर्य, मण्डल अध्यक्ष रामफूल सिह चौहान, देवचरा के बूथ अध्यक्ष अंकुर मौर्य, सचिन गुप्ता, शांतिस्वरूप साह,ू विजेन्द्र शर्मा,टी.आर गोले, संजीव वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!