The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा की विजय संकल्प सभा : एक ही नारा-मोदी है तो मुमकिन है

भमोरा (बरेली)। आंवला लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के पक्ष में देवचरा बजार में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधान सभा क्षेत्रों के नेताओ ने कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया। साथ ही भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

मुख्य अथिति आर.पी.सिह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को भत्ता, हर घर को शौचालय, गैस कनेक्शन व हर घर को बिजली उपलब्ध करायी है। इससे स्पष्ट है कि ‘‘मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है।’’

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है हर नागरिक सुरक्षित है। गुण्डाराज खत्म हुआ है। भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि अब से पहले दूसरे देश आक्रमण करते थे तो हमारी सरकारें नाराजगी पत्र भेजती थीं। मोदी सरकार मे नाराजगी पत्र नहीं भेजा जाता है, आप समझ सकते हैंं। साथ में किसी भी गठबंधन के भ्रम में नहीं रहना है। हमने उत्तर प्रदेश में 2014 में 73 सीटें जीती थीं। इस बार और ज्यादा जीतेंगे। रविन्द्र सिंह राठौर ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आर.पी.सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बरेली मेयर उमेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, दातागंज विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू भाईया, प्रदेश कार्यकाणी सदस्य महाराज सिंह, डा0 अनिल शमा,र् बिथरी विधायक के पुत्र विक्की भरतौल, विशारतगंज चेयरमैन सूरजपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!