The Voice of Bareilly since 2010

मानव इतिहास के अज्ञात रहस्य से उठ गया पर्दा !

mystery invanders europeबर्लिन । वैज्ञानिकों ने मानव इतिहास के एक अज्ञात अध्याय पर से पर्दा उठाया है जो कि 14,500 वर्ष पहले अंतिम हिमयुग के समाप्त होने के समय यूरोप में बड़ी संख्या में लोगों के स्थान परिवर्तन से जुड़ा है।

आखिरी प्लेइस्तोसने से शुरुआती होलोसीन तक यूरोप में रहने वाले लोगों की हड्डियों और दांतों के डीएनए के आधार पर यह बात कही है। यह काल यूरोपीय प्रागितिहास का करीब 30,000 वर्षों का था। उन लोगों ने इटली, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, चेक गणराज्य और रोमानिया में 35,000 से 7000 साल पहले रहने वाले 35 शिकारियों का जीनोम एक बार फिर से तैयार किया और एक ऐसे अध्याय पर से पर्दा उठाया जो अब तक अज्ञात था।

जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड ह्यूमेन हिस्ट्री के जोहानिस क्रौसा ने कहा ‘हम लोगों ने मानव इतिहास के बिल्कुल अज्ञात अध्याय पर से पर्दा उठा दिया है जिसमें अंतिम हिमयुग के खत्म होने के समय में यूरोप में बड़ी संख्या में लोगों ने स्थान परिवर्तन किया था।’ वह इस अध्ययन के प्रमुख लेखक भी हैं। इस अध्ययन का प्रकाशन करेंट बॉयोलॉजी में हुआ है।

error: Content is protected !!