क्या 12 साल के लड़के से प्रेगनेंट हुई टीचर?

shame on teacherनयी दिल्ली, 15 अक्टूबर। अमेरिकी शहर स्ट्रैटफोर्ड में पुलिस ने 28 वर्षीय सहायक महिला शिक्षक को 12 के साल के छात्र का यौन शोषण करने का अभियुक्त बनाया है। इस टीचर पर आरोप है कि वह पिछले तीन से साल से छात्र का यौन शोषण कर रही थी।

मिरर के अनुसार, आरोपी शिक्षिका ने छात्र के साथ तीन साल में 20 बार शारीरिक संबंध बना चुकी है। खबरों ने अनुसार इस बात को छात्र ने अपने स्कूल के अन्य टीचरों को भी बता दिया था।

महिला के खिलाफ लिखी गई शिकायत में कहा गया है क‌ि वह छात्र से पिछले तीन सालों में प्राकृतिक और अप्राकृतिक दोनों तरह से शारीरिक संबंध बनाए हैं। खास बात यह भी है की पीड़ित छात्र ने अपने घर में इस बात का खुलासा तब किया जब उसे टीचर के गर्भवती होने की आशंका हुई।

पिछले दिनों छात्र को पता चला कि वह जिस टीचर के साथ संबंध बनाता है वह अब गर्भवती है तो वह घबरा गया। छात्र ने अपने घरवालों से बताया कि उसे डर है कि उसने टीचर को गर्भवती कर दिया है। इसके बाद छात्र के घर वालों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ छात्र का यौन शोषण करने की शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में यह भी मांग की गई कि शिक्षिका के बच्चे का डीएनए जांच कराया जाए जिससे बच्चे के सही पिता पता चल सके।

छात्र ने मीडिया को बताया कि उसकी टीचर 28 वर्षीय सुलजिकी उसे बहुत सारे गिफ्ट दिया करती थी। लेकिन उस इस काम से तब डर लगने लगा जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। वहीं आरोपी शिक्षिका ने आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा है ‌कि उसने छात्र से उसकी सहमति से सिर्फ एक बार ही शारीरिक संबंध बनाया है।

error: Content is protected !!