बूथ कैप्चर‌िंग में फंसने के बाद ये बोले मंत्री तोताराम…

totaram1लखनऊ। बूथ कैप्चर‌िंग मामले में फंसे यूपी के मंत्री तोताराम ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि उन पर लगाया जा रहा आरोप सरासर गलत है।

उन्होंने कहा, मैं बूथ पर गया ही नहीं था। वीडियो में जो व्यक्ति है वह कुर्ता-पायजामा पहने हैं जबकि मैंने स्टूडेंट लाइफ के बाद से कुर्ता-पायजामा नहीं पहना। मंत्री ने कहा कि तस्वीरों में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं।

सूचना के मुताबिक ग्रामीणों ने तोताराम के इस बयान को गलत बताया है। उन्होंने मंत्री के बूथ पर जाने की पुष्टि की है।

बता दें कि एक वीडियो के वायरल होने के बाद पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम सुर्खियों में हैं। तोताराम का 13 अक्तूबर को हुए पंचायत चुनाव में एक बूथ को कैप्चर करने का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था।

इस मामले को गंभीरता को लेते निर्वाचन आयोग ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद डीएम चंद्रपाल सिंह ने तोताराम पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

अमर उजाला.काम से साभार

 

error: Content is protected !!