The Voice of Bareilly since 2010

विष्णु बाल सदन में बसन्तोत्सव, एनटीटी सेण्टर का शुभारम्भ

NTT center started in bareilly
बरेली, 16 फरवरी।
श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में बसन्तोत्सव का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ महापौर डा. आई.एस तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में प्ले ग्रुप व नर्सरी टीचर सेन्टर का शुभारम्भ किया गया।

बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कायक्रमों की प्रस्तुति दी मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाये गये साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, सेव वाटर व पर्यावरण स्वच्छता सम्बन्धी संदेश भी झांकी के रूप में पेश किये। मुख्य अतिथि महापौर डा. तोमर ने स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के वगैर कोई भी समाज आगे नही बढ़ सकता। निजी स्कूली में पढाई के काफी अच्छे साधन है जिन्हंे बच्चो को अपनाकर शिक्षा का आनन्द लेना चाहिए।

रंगीला मैक्रोनी-चाउमीन कार्नर स्टाल को बेस्ट स्टाल चुना गया। लकी ड्रा में प्रथम तनु, द्वितीय मंजू व तृतीय प्राजंल रही। इस मौके पर पूर्व सांसद आंवला कुंवर सर्वराज सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल, प्रबन्धक संजय गोयल, जुगल किशोर साबू, प्रेम शंकर अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल(लाला) नरसिंह मोदी, नरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गोपाल राय काबरा प्रधानाचार्या मंजू खत्री शिक्षिका वर्ग आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!