The Voice of Bareilly since 2010

आम बजट 2016 : जानें, क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता

budget 2016-17नई दिल्ली, 29 फरवरी। सोमवार को संसद में पेश हुए वित्त वर्ष 2016.17 के आम बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जानिये इस बजट में आम लोगों से जुड़ी कौन सी चीजें महंगी और कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं।

सस्ता : पहली बार मकान खरीदने वालों को ब्याज में 50000 रुपए की छूट, मकान की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 5 लाख तक की आय पर 3000 रुपये की छूट। हाउस रेंट पर टैक्स में छूट, 5 लाख की आय पर एचआरए में छूट 24,000 से बढ़ाकर 60,000 रुपये की गई। 35 लाख के होन लोन पर टैक्स में 50 हजार की छूट। विकलांगों के सहायक उपकरण सस्ते होंगे।

महंगा : 10 लाख से ज्यादा की कार महंगी होगी, पेट्रोल-सीएनजी पर उपकर बढ़ा। अमीरों पर सरचार्ज 12 से बढ़कर 15 फीसदी किया गया, एक करोड़ से ज्यादा आय वालों पर सरचार्ज बढ़ा। एसयूवी कारों पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ा, डीजल गाड़ियों पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा, हर तरह की गाड़ियां महंगी हुईं, बैटरी कारों को छोड़कर सभी कारें महंगी हुईं। बड़ी छोड़कर सभी तंबाकू उत्पाद महंगे हुए। सिगरेट मंहगी, सिगार महंगा। सोने के गहने और ब्रांडेड कपड़े महंगे हुए। रेस्टोरेंट में खाना महंगा, सिनेमा और केबल महंगा, हवाई और रेल टिकट महंगा, ब्यूटी पार्लर जाना महंगा, बीमा पॉलिसी महंगी। जिम जाना महंगा, रेल टिकट खरीदना महंगा, एटीएम से पैसे निकालना महंगा।

error: Content is protected !!